अंगूर की स्वादिष्ट सब्जी- grapes testi recipe

अंगूर की सब्जी

हरे अंगूर की स्वादिष्ट सब्जी
अंगूर की रेसिपी

स्वादिष्ट पकवानों का अगर हम बात करें तो हमारे मुंह में उनके बारे में सोच कर ही पानी आने लगता है ।आपने घर या बाहर कहीं कई प्रकार की सब्जियां खाई होगी लेकिन आज हम जिस सब्जी के बारे में बात करने जा रहे हैं वह है "अंगूर की सब्जी", जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थी भी है । आप इस सब्जी को अपने घर पर ही आसानी के साथ बना सकते हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में

अंगूर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री ।


अंगूर - 200 ग्राम।
मावा ( खोया) - 50 ग्राम कसा हुए ।
टमाटर - एक टमाटर ।
हरी मिर्च - एक।
घी - दो चम्मच ।
जीरा - अधा चम्मच ।
धनिया - हरा धनिया ।
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच ।
क्रीम या मलाई - दो चम्मच
नमक - स्वादानुसार ।

सब्जी बनाने की विधि :-


  • सबसे पहले टमाटर ले और उसे मिक्सी या कद्दूकस करके रख ले ।
  • हरी मिर्च और हरे धनिए को बारीक काट लें।
  • अंगूर को अच्छे से पानी में धोकर रख लें।
  • सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसने जी डाल कर उसे गरम करें ।
  • भी गर्म होने पर उसमें दो चम्मच जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • अब इसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें और उसमें हल्दी पाउडर नमक और मावा को डालकर अच्छे से भुने
  • जब यह मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए और तेल छोड़ने लगे तो इसमें तीन चौथाई कप पानी डालकर मिलाएं और इसे अच्छे से उबलने दें।
  • उबाल आने पर इसमें अंगूर डालें। अंगूर को डालकर अच्छी तरह गलने तक पकाएं।
  • जब अंगूर अच्छे से पक जाए तो इसमें एक से दो चम्मच मिलाया क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • और जब यह पूरी तरह पक कर तैयार हो जाए तो आप एक बॉल लेकर उसमें निकालकर बारीक कटे हुए हरे धनिए से सजाकर सर्व करें ।

स्वादिष्ट अंगूर की सब्जी
अंगूर की सब्जी

दोस्तों यह डिश आप अपने घर में बनाकर खाएं और अपने परिवार वालों को भी खिलाएं और हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको यह डिस कैसी लगी और इसी तरह की और रेसिपी पाने के लिए सब्सक्राइब जरूर करें ।




Comments

Popular posts from this blog

Phone, computer, television की नीली रोशनी ?

स्वादिष्ट मावा जलेबी बनाने की विधि - Mawa Jalebi Recipe